तकनीक40 CISF जवानों को एयरपोर्ट पर नए साइबर खतरों से निपटने का प्रशिक्षण
'साइबर सुरक्षा और इंसिडेंट रिस्पॉन्स' पर 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 40 CISF जवानों के लिए राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, दिल्ली कैंपस में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई से 8 अक्टूबर तक चला। इसमें नए साइबर खतरों, नेटवर्क और सिस्टम सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और साइबर हमलों का प्रभावी जवाब देने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य जवानों को व्यावहारिक कौशल से लैस करना था।
Amar Ujala··Delhi



