व्यापारभारत में क्विक कॉमर्स बाजार 2026 तक सात गुना बढ़ेगा
भारत में क्विक कॉमर्स बाजार महानगरों से टियर-2 और टियर-3 शहरों तक तेजी से फैल रहा है। गूगल और रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह बाजार वित्त वर्ष 2026 में 13 अरब डॉलर से बढ़कर 90 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। क्विक कॉमर्स में किराना और दवाइयां 10-30 मिनट में पहुंचाई जाती हैं। वित्त वर्ष 2031 तक मासिक उपयोगकर्ता 10 करोड़ से अधिक हो सकते हैं, जिसमें महानगरों का हिस्सा 60% होगा। मेट्रो रिटेल खर्च में इसका हिस्सा 6% से बढ़कर 20-23% हो सकता है।
Amar Business·




