तकनीकपीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन किया, बताया 5G की पहुंच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत की दूरसंचार, डिजिटल कनेक्टिविटी और तकनीकी नवाचार की प्रगति दिखाई गई। मोदी ने कहा कि अब देश के हर जिले तक 5G कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है, और 5 लाख 50 हजार से अधिक 5G बेस स्टेशन काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 2014 में 1GB डेटा की कीमत 268 रुपये थी, जो अब घटकर 8 रुपये रह गई है।
Prabhat Khabar··New Delhi


