व्यापार2035 तक छोटे शहरों से बढ़ेगा भारत में निवेश
भारत में डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ा है, लेकिन लंबी अवधि के निवेश में भागीदारी अभी सीमित है। EY इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2035 तक 10 करोड़ से अधिक नए निवेशक छोटे शहरों और कस्बों से आएंगे, न कि मुंबई या दिल्ली जैसे बड़े शहरों से। 2024-25 में टॉप-110 शहरों के बाहर के इलाकों का म्यूचुअल फंड में 12% हिस्सा था। 30 साल से कम उम्र के निवेशक अब 38% हैं, जो 2018-19 में 23% थे।
Aaj Tak·2 घंटे पहले


