स्वास्थ्यस्क्रीन के अधिक उपयोग से बच्चों की रीढ़ और गर्दन को नुकसान: विशेषज्ञ
नई दिल्ली में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पैसिफिक कॉन्फ्रेंस 2026 में विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग, लंबे समय तक बैठना और गलत मुद्रा उनकी रीढ़ और गर्दन की सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। 970 बच्चों के अध्ययन में स्क्रीन टाइम और पैसिव गेमिंग से गर्दन व कंधे में दर्द पाया गया। 5-12 वर्ष के बच्चे स्मार्टफोन उपयोग के दौरान गर्दन आगे झुकाते हैं, जिससे सिर-गर्दन तालमेल बिगड़ता है। अभिभावकों को बच्चों की मुद्रा और गतिविधि पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
Amar Ujala·4 घंटे पहले·New Delhi

