स्वास्थ्यसरकार ने कैंसर दवाओं की कीमतें 70% तक कम करने को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने कैंसर इलाज की महंगी दवाओं की कीमतें कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। NPPA ने कुछ कैंसर दवाओं पर दुकानदारों और कंपनियों के मुनाफे को 30% तक सीमित करने की प्रारंभिक मंजूरी दी है, जिनकी कीमतों पर अभी नियंत्रण नहीं है। इससे दवाओं की कीमतें 20 से 70 प्रतिशत तक घट सकती हैं। अंतिम सूची विशेषज्ञ समिति तय करेगी और अधिसूचना के बाद ही कीमतें स्पष्ट होंगी।
News18 Hindi·



