तकनीकभारतीय नौसेना को मिले दो स्वदेशी अंडरवाटर आरओवी
केरल की मरीन रोबोटिक्स और एआई कंपनी IROV ने पहली बार दो मिलिट्री-ग्रेड अंडरवाटर रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) भारतीय नौसेना को सौंपे। ट्राउट नामक ये आरओवी समुद्र के नीचे निगरानी, टोह लेने और अन्य नौसैनिक कार्यों के लिए बनाए गए हैं। नौसेना ने पांच आरओवी का ऑर्डर दिया है, जिनमें से दो की आपूर्ति हो चुकी है। यह भारत की उन्नत अंडरवाटर रोबोटिक तकनीक में बड़ी उपलब्धि है।
Amar Ujala·



