विश्वबिहार में गंडक नदी का तटबंध टूटा, चार जिलों में बाढ़ का संकट
उत्तर बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिम चंपारण के खैरटवा के पास तटबंध सोमवार रात टूट गया। लगभग 150 फीट लंबी टूटान के कारण आसपास के गांवों में बाढ़ फैल गई है और रतवल-चखनी मुख्य मार्ग बंद हो गया है। वाल्मीकिनगर बैराज से मंगलवार सुबह 1,91,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। चखनी, राजावटिया समेत कई पंचायत प्रभावित हैं, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
Prabhat Khabar·1 दिन पहले·West Champaran


