विश्वप्रेमानंद महाराज आश्रम में शिष्य की मौत के बाद बदलाव
शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कई व्यवस्थाएं बदल दी गई हैं। केली कुंज में दीक्षा कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है और टोकन से होने वाले दर्शन बंद कर दिए गए हैं। यमुना विहार कुंज बेलवान में दीक्षित भक्तों के दर्शन की व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। आश्रम के सेवादारों ने माइक से भक्तों को जानकारी दी।
Aaj Tak·3 घंटे पहले·Vrindavan