पीएमसी मेडिसिन इमरजेंसी में 105 बेड, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नवंबर तक तैयार
पीएमसी के मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने पर इमरजेंसी बेड 60 से बढ़ाकर 105 कर दिए गए हैं। नया इंडोर वार्ड भी शुरू किया गया है, जो ब्लॉक-2 की दूसरी मंजिल पर है। रोजाना 150 से अधिक गंभीर मरीज आते हैं, जिनमें डेंगू, निमोनिया जैसे संक्रमण शामिल हैं। चौथी बिल्डिंग मिलने पर बेड क्षमता 200 तक बढ़ाने की योजना है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 20 नवंबर तक पूरा होने का लक्ष्य है।
Bhaskar·16 घंटे पहले



