स्वास्थ्यदवा कंपनियों पर 10029 करोड़ का जुर्माना; 84% वसूली बाकी
औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने दवाओं की अधिक कीमत वसूलने पर 31 मार्च तक कंपनियों पर 10029 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन केवल 1582.4 करोड़ रुपये वसूले गए हैं, यानी 84% बकाया है। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में ज्यादा कीमत वसूलने के मामले 67% और 52% हैं। सिप्ला, जॉनसन एंड जॉनसन, रैनबैक्सी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और सन फार्मा जैसी कंपनियों पर भारी जुर्माना है। केंद्र सरकार ने कैंसर दवाओं की कीमतें 70% तक कम करने का फैसला किया है।
Amar Ujala·


