खेलझालावाड़ में 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें इसमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन में अतिथियों के देरी से आने पर छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा।
News18Hi Sports·4 घंटे पहले·Jhalawar



