व्यापारजुलाई-अगस्त की सुस्ती के बाद सितंबर में सीमेंट के दाम 7 रुपये बढ़े
जुलाई और अगस्त में सुस्ती के बाद सितंबर में देशभर में सीमेंट की कीमतें 7 रुपये प्रति 50 किलो बोरी बढ़कर 356 रुपये हो गई हैं। दक्षिण भारत में सबसे अधिक 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अन्य क्षेत्रों में 5 से 9 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्टूबर में कीमतें 5 से 20 रुपये तक बढ़ सकती हैं, जो मांग और डीलरों पर निर्भर करेगी।
Amar Business·3 घंटे पहले


