गोरखपुर चैंबर ने खाद्य विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, CM से जांच...
गोरखपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट से पहले व्यापारियों के नाम सार्वजनिक करना गलत है। अगस्त 2025 से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चैंबर ने बाहरी अधिकारी से जांच और संबंधित अधिकारियों को हटाने की मांग की है।
Bhaskar·15 घंटे पहले·Gorakhpur




