विश्वगुजरात के कच्छ में ट्रक-पिकअप टक्कर में सात मजदूरों की मौत
गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो कैंपर पिकअप के आमने-सामने टकराने से सात मजदूरों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा खावड़ा के पास रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के अंदर सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ। पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें फंसे मजदूरों को क्रेन से निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Amar Ujala··Khavda


