विश्वकोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 का पुनर्विकास, ट्रेनों का संचालन बदलेगा
कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 का जल्द पुनर्विकास किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ब्लॉक की तारीख और अवधि तय होगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 3 से ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, इसलिए प्लेटफॉर्म 1, 1ए, 2 और 4 से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं आएंगी और सोगरिया होकर चलेंगी। इटावा-कोटा, इंदौर-कोटा और बीना-कोटा ट्रेनें सोगरिया में समाप्त होंगी, जबकि कोटा-बीना ट्रेन सोगरिया से चलेगी।
News18Hi Business·3 घंटे पहले·Kota



