मनोरंजनऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में काले गाउन में किया जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक में शानदार अंदाज दिखाया। उन्होंने एफिल टावर के पास प्लेस जोफ्रे में केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया जैसे ग्लोबल सितारों के साथ रैंप वॉक किया। डिजाइनर यारा शूमेकर के ब्लैक वेलवेट गाउन में ऐश्वर्या ने लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व किया। इस 'वॉक यॉर वर्थ' थीम वाले शो में उन्होंने सिमोन ऐश्ली, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सेलीन डियोन के साथ रैंप साझा किया, जहां उन्होंने सेलीन डियोन को गले लगाकर और किस करके खास पल बिताया।
Amar Entertainment·1 दिन पहले·Paris


